फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर तल्ख हुए सूर्यदेव के तेवर, 43 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जीटी रोड से गुजरती युवती ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार को सूर्यदेव के तेवर फिर से तल्ख हो गए। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 20 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जून के पहले ही दिन लोगों का गर्मी से हाल बुरा हो गया। वहीं दोपहर में चली लू ने लोगों को झुलसने जैसा अहसास कराया।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी बढ़ती गई। आलम यह रहा कि सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा चलना शुरू हो गईं, जो 12 बजे के बाद लू के थपेड़ों के रूप में परेशान करने लगी। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक लू से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधकर निकलते नजर आए। वहीं कुछ पैदल राहगीर छाता लगाकर गुजरते देखे गए।
दोपहर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले 20 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद बारिश, ओलावृष्टि और आंधी आने की वजह से तापमान में गिरावट आई थे। 30 मई को तापमान जहां 41 डिग्री रहा तो जून के पहले ही दिन गर्मी ने अपने तल्ख तेवर का अहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को छाए बादलों से मिली राहत
शाम करीब 4 बजे से आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। वहीं हवा की गर्मी में भी कुछ कमी आई। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम में उमस बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें