फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चली आंधी, बादल ने डराए किसान

Sat, 02 May 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह छाए काले बादलों और तेज आंधी से किसान सहम गए। गांव देहात में आंधी से किसानों काखेतों में रखा भूसा उड़ गया। वहीं आसमान में काले बादल देख जायद फसल के किसानों की सासें थम र्गइं। बता दें कि बरसात और ओलावृष्टि के चलते प्रभावित हुई रबी की फसल के बाद किसानों की उम्मीद जायद की फसल से लगी हुई है। दूसरी ओर गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


इस बार बिगड़े मौसम के मिजाज अभी सही होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज आ रही आंधी बरसात किसानों को परेशान कर रही है। अनाज घर ले जाने के बाद किसानों को पशुओं के लिए भूसा घर ले जाना मुश्किल हो रहा है। आसमान में हर दिन छा रहे काले बादलों को देखकर टमाटर और सब्जी किसान सहमे नजर आ रहे हैं। शनिवार को सुबह आंधी आई। धूल भरी आंधी के चलते सड़कों पर चल रहे लोग इससे बचते नजर आए। वहीं मौसम विभाग द्वारा फिर से बरसात होने की दी जा रही चेतावनी से भी किसान चिंतित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें