सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विहिप की ब्रज प्रांत बैठक में मौजूद पदाधिकार
एटा। विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत की दो दिवसीय बैठक के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक के दौरान केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडेय ने कहा कि विहिप का कार्य धर्म की रक्षा करना है।
दूसरे दिन की बैठक के प्रथम सत्र में उन्होंने कहा कि जाति-पाति और ऊंच-नीच का भेदभाव छोड़कर हिंदू धर्म की रक्षा का संकल्प लें। इस संकल्प को मंजिल तक पहुंचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृ शक्ति संगठन का गांव-गांव में विस्तार करें और संगठन को मजबूत बनाएं। सदस्यता अभियान, धर्म रक्षा निधि आदि पर भी उन्होंने बात की। दूसरे सत्र में संगठन के केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कार्यकर्ता से ही कार्य होते हैं और कार्य के लिए ही कार्यकर्ता हैं। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, क्षेत्र संयोजक बजरंग दल अनुज बालिया, धर्म प्रचार प्रमुख यशपाल सिंह, गो सेवा प्रमुख राजकमल गुप्ता, सेवा प्रमुख मुकेश शुक्ला, जिला महामंत्री शिवांग गुप्ता आदि पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।