फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा कोतवाली में महिला सिपाही से अभद्रता, फाड़ दी वर्दी...दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 27 May 2024 12:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा कोतवाली में महिला सिपाही के साथ अभद्रता की गई। इस दौरान उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। आरोपी महिला एक मामले में समझौता कराने के लिए पुलिस के पास आई थी। वहीं जब महिला सिपाही ने उससे मामले की जानकारी ली, तो वो उग्र हो गई। 
 
विज्ञापन
थाना कोतवाली नगर एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतवाली नगर में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता कर वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आरोपी महिला आसफा व तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल नीलम मावी ने बताया कि शनिवार की देर शाम आसफा नाम की महिला किसी मामले में फैसला कराने के लिए कोतवाली नगर पहुंची। जब उससे मामले के बारे में जानकारी मांगी गई, तो वह मेरे साथ गाली-गलौज करने लगी। उसको समझाने का प्रयास किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गई। इतना ही नहीं सरकारी काम में बाधा डालते हुए वर्दी पर लगा हुआ बैज और नेम प्लेट को तोड़ दिया। महिला को अन्य पुलिस कर्मियों ने भी समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मानी और अपने अन्य साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देने लगी।

 

थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि महिला आसफा और उसका बेटा फारुख देर शाम कोतवाली में पहुंचे और हंगामा करने लगे। इनको समझाने का प्रयास किया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। महिला सिपाही नीलम मावी ने महिला को कोतवाली आने का कारण पूछा तो वह उसके साथ भी बदतमीजी करने लगी। वर्दी के ऊपर लगे हुए बैज व नेम प्लेट को तोड़कर वर्दी फाड़ दी। सरकारी काम में बाधा पहुंची और महिला पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंची है। जिसके बाद महिला व उसके पुत्र और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

प्रेम प्रसंग का फैसला कराने पहुंची थी आसफा
महिला आसफा का भतीजा इमरान किसी लड़की को लेकर भाग गया था। दोनों के परिजन ने लड़का-लड़की को बरामद कर लिया था। जिसके बाद निकाह की बात चल रही थी। उसी मामले में शनिवार की देर शाम कोतवाली नगर पहुंची आसफा व उसके पुत्र फारुख ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की। उसके बाद वर्दी के ऊपर लगे बैज और नेम प्लेट को भी उखाड़ दिया। वर्दी फाड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 
विज्ञापन

ये बोले एएसपी 
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया क ि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें