फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज

Tue, 01 Jul 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मौसम का मिजाज मंगलवार को दिन भर बदलता रहा। सुबह के समय बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली। दोपहर में अचानक बरसात हो गई। इसके बाद फिर निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। इस बीच अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक थी। इससे लोग खुश नजर आए। हालांकि रात में हुई बरसात की वजह से जगह-जगह कीचड़ और जलभराव की स्थिति थी। मॉनिंग वॉक और अन्य कार्यों से निकलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद हल्की धूप निकल आई। दोपहर करीब 12 बजे अचानक से बादल छाए और तेज बरसात शुरू हो गई। करीब 10 मिनट की बरसात के बाद फिर धूप निकल आई। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई।

बारिश होने पर धान की रोपाई में जुटे किसान
मिरहची। मानसून आने पर कई दिनों से हो रही बारिश से खेत पानी से लबालब हैं। इधर धान की पौध भी तैयार होने पर किसान रोपाई में जुट गए हैं। क्षेत्र के गांव बढ़ौली, हयातपुर, खोजपुर, जारथल आदि गांव में रोपाई शुरू कर दी गई है। एडीओ कृषि घनश्याम लोधी ने कहा 15 जुलाई तक धान की रोपाई करना अच्छा है। पौध घनी लगानी चाहिए क्योंकि पौध जितनी घनी होगी बालें उतनी अच्छी आएगी। बालें अच्छी होंगी तो धान की पैदावार भी बेहतर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें