फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधा खोलते ही टूटी नाले की दीवार, गिरी मकान की दीवार

Tue, 23 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
घ्रर की दीवार गिरी
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर रोड पाल नगर में नाले की सफाई को लगाए गए बंधा को हटाते ही नाले की दीवार टूट गई, जिससे समीपवर्ती मकान का पिछला हिस्सा भी भरभराकर गिर पड़ा। जिससे पालिका के सुपरवाइजर के चोट आ गई। हादसा होते ही सफाई कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

    
पालिका ने नाले की सफाई के लिए ठेका उठाया है। ठेकेदार के कर्मियों ने सोमवार को नाले में बंधा लगाकर सफाई का कार्य कराया। मंगलवार को ठेकेदार के कर्मी जेसीबी के माध्यम से नाले में बंधा के लिए डाली गई मिट्टी को जैसे ही हटाने लगे तभी नाले का पानी तेज फ्लो के साथ आ गया।

पानी नाले की दीवार को तोड़ता हुआ अनमोद पुत्र रामनिवास के मकान से टकराने लगा। इसके बाद उनके मकान के पिछले हिस्से की दीवार भी भरभराकर गिर पड़ी। उनके मकान में दरारें भी आ गई। गनीमत यह रही कि उनके मकान में इस समय कोई रह नहीं रहा। जिससे कोई हादसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


हादसे के दौरान पालिका के सुपरवाइजर के पैरों पर ईंटें आकर गिर गई जिससे उनके चोट लग गई। हादसे के बाद ठेकेदार के कर्मी जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गए। क्षेत्र निवासी धीरेंद्र ने बताया कि नाला निर्माण करते समय मानक का ध्यान नहीं रखा गया। जिससे जगह जगह नाले में दरारें हैं।

इसी क्षेत्र के निवासी सत्यदेव ने बताया कि नाले की सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। यदि रात में ही बंधा हटा दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। जेई जमुना प्रसाद का कहना है कि हादसे में घायल सुपरवाइजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें