फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नागिन के आने पर रात भर नहीं सो सके ग्रामीण

Wed, 30 Jul 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सरौतिया में मंगलवार की रात को प्रवेश दीक्षित के घर में एक नागिन आ गई। इसके डर से परिवार और ग्रामीण पूरी रात सो नहीं सके। सुबह होने पर पहुंची वन विभाग की टीम नागिन को पकड़कर ले गई। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


प्रवेश दीक्षित ने बताया 15 दिन पहले गांव में एक सर्प निकला था। उसे गांव के लोगों ने मार दिया था। नागिन को देख लोगों का कहना था कि यह उस सर्प से संबंधित है। मंगलवार को नाग पंचमी होने पर आस्था के कारण उसको मारा नहीं गया। इसके लिए रातभर जागना पड़ा। नागिन भी वहां से गई नहीं एक ही स्थान पर घूमती रही।
अंधेरे में नागिन घर के अंदर अन्य कमरों में न पहुंच जाए इसके लिए कुछ लोग डंडे लेकर बैठे रहे। डंडे फटकारने पर वह भी रात भर फुफकारती रही। सुबह होते ही वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किए जाने पर टीम ने आकर उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें