फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को चपेट में लिया, मजदूर की मौत

Wed, 25 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह भट्ठे से ईंटें भरने आ रही ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर संतोष (30) की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। घटना के चलते आगरा रोड पर आधा घंटे से ज्यादा समय तक जाम के हालात बने रहे। अन्य सड़क हादसे में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह छह बजे जिला फीरोजाबाद के टूंडला निवासी चालक अर्जुन एटा स्थित भट्ठे से ईंटें लेने ट्रैक्टर-ट्राली से एटा आ रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर पर थाना अवागढ़ के गांव सिकरारी निवासी मजदूर संतोष पुत्र सियाराम व शीलेंद्र भी साथ थे। बताते हैं कि जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली कोतवाली देहात के गांव गदनपुर के पास पहुंची, तभी सामने से तेजगति में आते ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बीच सड़क पर हादसा होने के चलते आगरा रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी आदि की मदद से काफी देर बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया, जब कहीं जाकर यातायात पूरी तरह से सुचारु हुआ।  
विज्ञापन



दूसरी ओर, कटरा मोहल्ला निवासी वृद्ध नेत्रपाल सिंह चौहान (70) साइकिल से जिला अस्पताल की ओर आ रहे थे, तभी दोपहर 12 बजे के लगभग जिला अस्पताल के सामने जीटी रोड पर सामने से आते ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें