फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा की रेल पटरी पर दाैड़ेगी विकास की गाड़ी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन,एटा।
विज्ञापन
एटा। रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना और गतिशक्ति पहल के तहत एटा रेलवे स्टेशन पर गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) विकसित किया जाएगा। इससे माल ढुलाई की क्षमता में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के आगरा जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार के अनुसार, प्रदेश से गुजरने वाले दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-हावड़ा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ने वाले स्टेशनों पर 11 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल बनाए जा रहे हैं, जिनमें एटा का स्टेशन भी शामिल है। रेलवे के विजन 2030 में भी इस परियोजना को प्रमुखता दी गई है।
इस योजना के तहत दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर चमरोला से एटा लाइन को भी जोड़ा जा रहा है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 157 स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना है जिनमें एटा का नाम भी शामिल है। लगभग 7 दशक से उपेक्षित रहे इस स्टेशन से वर्तमान में केवल एक यात्री ट्रेन (एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर) ही संचालित होती है।
विज्ञापन


हालांकि, माल ढुलाई के मामले में एटा स्टेशन उत्तर-मध्य रेलवे के लिए राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है। खाद्यान्न से लेकर सीमेंट तक का सामान यहां से आता-जाता है। नए कार्गो टर्मिनल के बनने से माल ढुलाई की क्षमता और गति में काफी सुधार आने की उम्मीद है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, बाहर से सामान आसानी और कम लागत में उपलब्ध होने से क्षेत्र में महंगाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें