फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी बढ़ते ही शरीर के जोड़ दे रहे दर्द

Fri, 05 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में दिन प्रतिदिन जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक उम्रदराज के लोग उपचार लेने के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को 400 से अधिक मरीजों ने उपचार लिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के भूतल पर हड्डी रोग विभाग संचालित है। यहां पर करीब 400 से अधिक मरीजों काे रोजाना उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों के हाथ पैर व जोड़ों में दर्द होना शुरू हो गया है। यह दिक्कत 40 से अधिक उम्र के लोगों में अधिक हो रही है। वहीं पुरानी चोट का दर्द भी उभर आता है जिससे लोग परेशान रहते हैं।

इसके साथ ही महिलाओं में ज्यादातर कमर में दर्द की शिकायतें आ रही हैं। सर्दी में लोग परिश्रम करने की जगह आराम करते हैं जिसकी वजह से दर्द होना शुरू हो जाता है। लोग रोजाना व्यायाम करें तो उन्हें काफी आराम मिले। बताया कि सर्दी में बुजुर्ग लोग गर्म पट्टी पहनें जिससे काफी आराम मिलता है। वहीं चिकित्सक की सलाह के साथ ही दवाओं का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें