फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से गिरा तापमान

Wed, 28 Oct 2015 06:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह हुई बूंदाबांदी से गिरा तापमान ठंडी हवाओं से और सर्द हो गया। लोगों को ठंड का अहसास हुआ। टहलने वाले ऊनी कपड़ों में दिखाई दिए। वहीं स्कूली बच्चे भी फुल शर्ट पेंट में थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात से घुमड़े बादलों ने तापमान गिरा दिया। बदले मौसम में रात को पंखे, कूलर, एसी नहीं चले। तो वहीं खुले में सोने वालों को कंबल-चादर की जरूरत पड़ गई।
बुधवार सुबह को हुई बूंदाबांदी ने तापमान और गिरा दिया। यकायक हुए मौसमी बदलाव से लोग सिहर उठे। टहलने वाले भी गरम एवं पूरे कपड़ों के साथ ही घरों से निकले।
विज्ञापन

स्कूली बच्चे अन्य दिनों की भांति ताजा पानी से नहीं नहा सके। बड़े बुजुर्गों ने भी नहाने में गरम पानी का प्रयोग शुरू कर दिया। घरों से निकले लोग बुधवार को फुल कपड़ों में दिखाई दिए।
बादलों के चलते जहां खुलकर धूप नहीं निकली। वहीं तेज हवाओं ने दिन में भी ठंड बनाए रखी। ऐसे में बुधवार मौसम का पहला दिन बन गया जब लोग हवा-छांव की बजाय धूप की तलाश में दिखे।
विज्ञापन

अधिकांश लोगों ने इसे सर्दी की दस्तक मान लिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान  17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें