फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को पोलिंग पार्टियों की रवानगी

Wed, 28 Oct 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए बुधवार को गंजउुडवारा विकास क्षेत्र से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। देर सांय तक पोलिंग पार्टिया रवाना हुई।  पोलिग पार्टियों की रवानगी के चलते विकास खंड कार्यालयों पर काफी गहमा गहमी बनी रही। पुलिस के जवानों को भी पोलिंग पार्टियों के साथ भेजा गया।
विज्ञापन

मतदान कराने के लिए 194 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है। इन पोलिंग पार्टियों में 854 कर्मी लगाए गए हैँ। गंजडुडावरा विकास क्षेत्र एवं सहावर क्षेत्र आशिंक में ये पोलिंग पाटियां मतदान कराएंगी।
पोलिग पार्टियों को सभी आवश्यक प्रपत्र एवं मतदान पेटी उपलब्ध कराई गई। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अलग अलग मतपेटिकाएं दी गई है।
जिलाधिकारी के विजयेद्र, अपर जिलाधिकारी बाल मंयक मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी लल्लन प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिह  सहित अन्य अधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें