फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोर ने आठ बार कैसे डाल दिया वोट ...जानकर रह जाएंगे हैरान, फिर एडिट कर बनाई रील

Tue, 21 May 2024 01:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

Lok Sabha Chunav 2024:  फर्रूखाबाद लोकसभा क्षेत्र की एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर किशोर द्वारा आठ बार वोट कैसे डाला गया? ये बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी फर्रूखाबाद ने एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में पुनर्मतदान की संस्तुति कर दी है। 
 
विज्ञापन
आठ बार डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में लोकसभा चुनाव के दौरान एक किशोर के द्वारा 8 बार वोट डालने के वीडियो ने देश-प्रदेश की राजनीति और चुनाव आयोग तक खलबली मचा दी। जिस पर त्वरित कार्रवाई हुई और रात में ही किशोर को अभिरक्षा में ले लिया गया। आरोपी नाबालिग है और स्वयंसेवी (वॉलंटियर) बनकर बूथ पर तैनात था। बुजुर्गों को बूथ पर लाने के बहाने उनके वोट खुद ही डालकर वीडियो बना लेता था। जिन्हें एडिट कर रील बना दी गई। उसके मोबाइल से मिले पूरे वीडियो से यह स्थिति साफ हुई है। आरोपी के पिता एक ग्राम पंचायत के प्रधान हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम को यह वीडियो वायरल हुआ तो मामला तुरंत ही तूल पकड़ गया। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट से वीडियो को पोस्ट कर निर्वाचन अधिकारियों को कार्रवाई की चुनौती दी थी। वीडियो इतनी तेजी से फैला कि आयोग के निर्देश पर रात में ही कार्रवाई करते हुए पहले थाना नयागांव अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई गई। कुछ ही देर बाद पुलिस किशोर के गांव खिरिया पमारान पहुंची और उसे अभिरक्षा में थाने ले आई। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी उप्र रणदीप रिणवा ने पोलिंग पार्टी को निलंबित करने के निर्देश और इस बूथ पर रीपोल की संस्तुति भारत निर्वाचन आयोग से कर दी।

 

पोलिंग पार्टी में शामिल पीठासीन अधिकारी पीडब्ल्यूडी के प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय, प्रथम मतदान अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि. के लिपिक अजय कुमार, द्वितीय मतदान अधिकारी प्राथमिक विद्यालय मितौलिया अलीगंज की प्रधानाध्यापक कंचन शर्मा और तृतीय मतदान अधिकारी नेहरू स्मारक उच्च मावि ऊंचागांव जलेसर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष शाह को उनके विभागाध्यक्षों की ओर से निलंबित कर दिया गया है। माना गया है कि इन्होंने चुनाव की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता प्रभावित की है। सभी को प्रथम दृष्टया दोषी ठहराया गया है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने सभी की जांच शुरू करा दी है।


 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि आरोपी द्वारा अलग-अलग वीडियो को काटकर एक रील बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर डाला गया। जिसमें वह खुद एक से ज्यादा बार वोट डालते नजर आ रहा है, लेकिन उसके पास से बरामद मोबाइल में देखा गया कि अलग-अलग वीडियो थे, जिनमें वह किसी बुजुर्ग को बूथ तक लेकर जाता था और उनका वोट डाल देता था। जिसके बाद वीडियो बना लेता था। वॉलंटियर के रूप में वह वहां कार्य कर रहा था। बजुर्ग, शारीरिक रूप से अशक्त मतदाताओं की सहायता के लिए इस तरह के वॉलंटियर अधिकांश बूथों पर लगाए जाते हैं, लेकिन मतदान प्रक्रिया से छेड़छाड़ गंभीर अपराध है।
 
विज्ञापन


खिरिया पमारान में रिपोल 25 को
किशोर द्वारा 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने के बाद उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रिपोल के लिए रविवार को ही संस्तुति कर दी थी। सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान कराने के निर्देश दे दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में अलीगंज विधानसभा क्षेत्र का मतदान 13 मई को कराया गया था। आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थल संख्या 343 प्राथमिक विद्यालय खिरिया पमारान पर 25 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान का समय घोषित किया गया है। 24 मई को सुबह 11 बजे मतदान पार्टी कलेक्ट्रेट परिसर से मतदेय स्थल के लिए रवाना की जाएगी। मतदान के बाद ईवीएम, वीवीपैट व अन्य मतदान सामग्री कृषि उत्पादन मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में जमा किए जाएंगे। मतगणना 4 जून को ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें