फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

Sat, 03 Oct 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को नाम वापसी हुई। जिला पंचायत के लिए मात्र एक नामांकन ही वापस हुआ। जबकि सोरों, सहावर में क्षेत्र पंचायत के लिए 65 नामांकन वापस हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत के लिए 9 वार्डों पर 114 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इनमें से तीन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए थे। नाम वापसी में मात्र वार्ड 6 से एक प्रत्याशी ने ही अपना नाम वापस लिया। वार्ड 6 पर 18, वार्ड 10 पर 11, वार्ड 11 पर 14, वार्ड 12 पर 18 वार्ड 16 पर 9, वार्ड 17 पर 4, वार्ड 18 पर 4, वार्ड 19 पर 16, वार्ड 20 पर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। सहावर क्षेत्र पंचायत के 68 वार्डों के लिए 299 नामांकन दाखिल हुए। इनमें से तीन नामांकन जांच में निरस्त हो गए। 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन  वापस ले लिए। अब यहां 263 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से क्षेत्र पंचायत के वार्ड 15,16,17,20,48,59,61 से एक-एक प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। ये प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाएंगे। सोरों क्षेत्र पंचायत के वार्डों के लिए 354 नामांकन दाखिल हुए। इनमें से तीन नामांकन जांच में निरस्त हो गए। 42 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब यहां 309 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी कई वार्डों पर एक-एक नामांकन ही दाखिल हुए हैं। जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं उनको चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें