फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बम मिलने के बाद चला चेकिंग अभियान

Sat, 03 Oct 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद स्टेशन पर मिले बम के बाद जंक्शन पर सतर्कता बढ़ा दी गई। जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाकर ट्रेन और स्टेशन पर चेकिंग की। हालांकि कोई भी चीज संदिग्ध नहीं मिली है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बम मिलने की सूचना साइटस के जरिए वायरल होने लगी। जीआरपी तक भी यह सूचना पहुंच गई। जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह के नेेतृत्व में चेकिंग अभियान शुरू किया। ट्रेनों में सवार लोगों के सामान की अच्छी तरह से चेकिंग की गई। टिकट विंडो, पार्सल घर, यात्री प्रतीक्षालय, कूड़ेदान सहित अन्य स्थानों की चेकिंग की गई। यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। पुलिसकर्मी काफी देर तक तलाशी लेते रहे। स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। कोई संदिग्ध सामान या व्यक्ति चेकिंग में नहीं मिला है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें