फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खुले नाले से उठ रही तेज दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार

Fri, 19 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जैथरा में एटा रोड पर खुला पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। सफाई अभियान के चलते एटा-अलीगंज मार्ग का मुख्य नाला कई माह से खुला हुआ है। कस्बे से होकर गुजरे नाले को ढका गया था, जिसे सफाई कराने के लिए उस पर रखी पटिया हटा दी गई हैं। कर्मचारियों ने हटाई गई पटिया सफाई के बाद रखी नहीं हैं।
विज्ञापन

इससे मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है, साथ ही नाले से उठ रही तेज दुर्गंध से मकान और दुकानदार परेशान हैं। गहरे नाले के खुला होने पर उसमें किसी के गिरने पर जान भी जा सकती है। इसलिए लोगों ने नगर पंचायत से खुले नाले को बंद कराने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रदीप शर्मा, विनोद यादव, उमेश चंद्र, राजपाल शाक्य, सुनील कुमार, मुरारीलाल शर्मा, गुलाब सिंह सहित अनेक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें