फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, लोगों ने दोपहर में छोड़े गर्म कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले एक सप्ताह से दोपहर के समय तेज धूप निकलने के कारण दिन में तापमान सामान्य से अधिक महसूस किया जा रहा है। बदलते मौसम के असर से लोगों ने दोपहर के वक्त गर्म कपड़ों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। सुबह-शाम की ठंडक अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन


तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर दिन में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों के बाहर खड़े हीटर व अलाव भी अब कम ही जलते दिखाई दे रहे हैं। सुनील कुमार, प्रवीन चतुर्वेदी, प्रभात कुमार बताते हैं कि दोपहर के तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने से लोग अब हल्के ऊनी कपड़े पहनने लगे हैं। कई लोग धूप का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
इधर चिकित्सक अभिषेक चौहान ने मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर साधना सिंह का कहना है कि सुबह-शाम की ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में दोपहर में गर्मी व रात में गिरते तापमान के बीच शरीर को संतुलित रखना जरूरी है। कहा कि इस तरह के मौसम में गुनगुने पानी का सेवन करें, सिर व कान को ढककर बाहर निकलें तथा गर्म कपड़ों का नियमित इस्तेमाल जारी रखें।
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर व संक्रमण हो सकता है। इसलिए लोग लापरवाही न बरतें और मौसम के अनुरूप अपने पहनावे व दिनचर्या को बनाए रखें। अवागढ़ कृषि विज्ञान प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दोपहर में धूप तेज रहने व सुबह व रात में हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें