फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज धूप ने छुड़ाया पसीना, 2 डिग्री सेल्सियस उछला तापमान

Wed, 03 Jun 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
चेहरे का कपड़े से ढककर जीटी रोड से गुजरता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बुधवार को लोगों को तेज धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान में बढ़ोतरी होने से दिनभर गर्मी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है जिससे गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर होते-होते सड़कों और बाजारों में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर को अधिकांश लोग केवल जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले दिन की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में करीब दो-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान में आई इस वृद्धि ने लोगों को एक बार फिर गर्मी का अहसास करा दिया। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है जिसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने लोगों से मौसम के इस बदलाव के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हल्के एवं सूती कपड़े पहनने, अधिक पानी पीने व धूप सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें