फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टप्पेबाजों ने महिला के जेवर उड़ाए

Wed, 28 Feb 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ससुराल से अपने घर जा रही महिला को दो महिला टप्पेबाजों ने शिकार बना लिया। उसके हैंडबैग में से सोने की एक अंगूठी व एक चेन पार कर दी। महिला को जानकारी हुई तब तक दोनों फरार हो गईंं।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मनौरा निवासी विनोद कुमार की पत्नी सीमा ने बताया कि अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए देहात कोतवाली के गांव मिलावली जा रही थी। निधौली कलां से एक ई-रिक्शा में बैठकर एटा आ रही थी। शहर में आर्य विद्यालय के पास से दो महिलाएं रिक्शे में सामने वाली सीट पर बैठ गईं। बीच में मेरा बड़ा बैग रखा था और उसके ऊपर हैंडबैग रख दिया था। जब ई-रिक्शा कोतवाली नगर क्षेत्र में नन्नूमल चौराहे पर पहुंचा तो दोनों महिलाएं जल्दी से उतरकर चली गईं।
बाद में मैं भी उतरकर गांव जाने वाले ऑटो में बैठ गई। तभी मेरी नजर हैंड बैग की आधी खुली चेन पर पड़ी। इसे खोलकर देखा तो उसमें से सोने की एक अंगूठी व चेन गायब थी। बाद में कोतवाली नगर पहुंचकर मामले की सूचना दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मौखिक जानकारी के आधार पर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखवाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें