फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब पीने के विरोध पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 28 Feb 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शराब के नशे में युवक घर पहुंचा तो माता-पिता ने विरोध करते हुए डांट लगा दी। इससे आहत होकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राधा विहार निवासी शशांक (25) मंगलवार देर शाम शराब पीकर घर आया था। मां अरुणा देवी ने बताया कि बेटा शशांक शराब पीकर घर पहुंचा तो हमने इस बात का विरोध किया और डांट दिया। जिसके बाद उसनेे पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। हमने देखा तो आग बुझाकर मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें