फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राजस्व टीम और पुलिस ने कब्जा मुक्त कराया किसान का खेत

Tue, 22 Apr 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव इसौली में सोमवार को किसान के खेत को बुलडोजर के माध्यम से कब्जा मुक्त कराती राजस्व टीम। - फोटो : गांव इसौली में सोमवार को किसान के खेत को बुलडोजर के माध्यम से कब्जा मुक्त कराती राजस्व टीम।
विज्ञापन
अवागढ़। क्षेत्र के गांव इसौली में सोमवार को एडीएम प्रशासन के आदेश पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने गरीब किसान के खेत को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की है। कुछ लोगों ने खेत के साथ ही चकमार्ग पर भी कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

इसौली गांव के भूरी सिंह बघेल के खेत पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा था। इस पर भूरी सिंह ने एडीएम प्रशासन से शिकायत की और बताया कि कुछ लोगों ने चकमार्ग के साथ ही उसके खेत पर जबरन कब्जा कर लिया है। एडीएम ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम भावना विमल और तहसीलदार से मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी।
रिपोर्ट मिलने पर एडीएम के आदेश पर सोमवार को राजस्व और पुलिस टीम ने इसौली गांव पहुंचकर चकमार्ग के साथ ही उसके खेत को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस टीम ने कार्रवाई के समय आपत्ति के लिए लोगों को बुलाया, लेकिन किसी ने न कोई आपत्ति की और न कोई मौके पर पहुंचा। जेसीबी से खेत को जुतवाकर उसको काबिज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें