फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दरोगा को उकसाने वाला असली दरोगा भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी दरोगा को उकसाने वाले एक उप निरीक्षक (असली दरोगा) को जैथरा से मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उप निरीक्षक का पूछताछ में नाम सामने आया था और वह अलीगढ़ में डायल 112 पर तैनात है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी विवेक यादव का सहयोग करने और फर्जी दरोगा बनने के लिए उकसाने वाले उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव मूल निवासी गांव किलवारा थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद को जैथरा से गिरफ्तार किया है। वह कस्बा जैथरा में किराए पर कमरा लेकर परिजनों सहित रह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी का कहना कि शहर के मोहल्ला नन्नूमल चौराहा पर रविवार दोपहर फर्जी दरोगा विवेक यादव निवासी कुंवर नगर कॉलोनी थाना गांधी पार्क अलीगढ़ द्वारा बेल्ट से एक युवक की पिटाई का वीडियो सुर्खियों में आया था। विवेक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि बृजेश कुमार यादव की सलाह पर फर्जी दरोगा बना। उनके कहने पर सफेद रंग की अपाचे बाइक से अलीगढ़ नया बस अड्डा, क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी, हरदुआगंज और अतरौली चौराहा पर चेकिंग कर अवैध वसूली की। एटा में 22 से 29 अगस्त तक विभिन्न जगहों पर चेकिंग कर वसूली का काम किया। एसएसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विधायक बोले, सरकार की छवि खराब करने का रचा षड्यंत्र
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि उप्र पुलिस और सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा गया। इसके बाद फर्जी दरोगा को चेकिंग करने के लिए जगह-जगह भेज दिया। इसमें राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। एक उप निरीक्षक संलिप्त पाया गया है। एटा पुलिस ने मामले का समय से खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें