फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नहर में लगाई जिसने छलांग उसका नहीं लगा सुराग, मिल गया किसी दूसरे का शव

Fri, 31 Jan 2025 04:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में जाबड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को एक आरओ मिस्त्री बाइक को किनारे खड़ा करके हजारा नहर में कूद गया। शुक्रवार को पुलिस के साथ ही पीएसी की टीम तलाश में जुटी रही। उसका सुराग नहीं लगा। जबकि उसी स्थान पर कहीं से बहकर आया एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
विज्ञापन

जाबड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को हिम्मतपुर बंबा के किनारे गांव नगला पूठ निवासी आरओ मिस्त्री अंकित ने बाइक खड़ी की और हजारा नहर में छलांग लगा दी। पास में पशु चरा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शोर मचाया, मगर आसपास कोई न होने के कारण डूबते हुए मिस्त्री को नहीं निकाला जा सका। बृहस्पतिवार को परिजन ने थाना कोतवाली नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब बंबा के पास बाइक खड़ी मिली तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी गोताखोरों की मदद से जब अंकित को खोजना शुरू किया, तो वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह से ही पीएसी और एनडीआरएफ की टीम स्टीमर लेकर मौके पर पहुंची और खोजबीन करती रही। मगर देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। वहां बहकर आया एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया है। जिसको शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम पर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि तलाश में टीमें लगी हुईं हैं, जल्द ही पता लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें