फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश में भी नहीं थमे देशभक्तों के कदम, धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में भीगते हुए तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जलेसर। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले बुधवार को नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष गौरी देवी और सभासदों के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में बारिश होने पर भी देशभक्तों के कदम नहीं थमे।
विज्ञापन


बारिश होने पर भी देशभक्ति से सराबोर लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। यहां से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई मंडी जवाहरगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर संपन्न हुई। डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीत यात्रा में शामिल लोगों का जोश बढ़ा रहे थे। यात्रा में भारत माता और वंदे मातरम् के जयकारों से हर कोई अभिभूत हो रहा था। यात्रा में संजीव वर्मा, सभासद उत्साह भारद्वाज, अशोक शर्मा, दिलीप वार्ष्णेय, नीलम चक्रवर्ती, राहुल मिश्रा, अमित विद्रोही, सतेंद्र जादौन सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
महापुरुषों की प्रतिमा की हुई साफ-सफाई

राजा का रामपुर। कस्बे में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह नगर मुख्य चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखदेव मिश्रा के स्मारक की सफाई कर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रतिमा की सफाई के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर तिरंगा का वितरण किया। इस मौके पर सोमेंद्र सिंह राठौर, अर्जुन सिंह राठौर, रिंकू कुमार, अजीत कुमार, रज्जू अवस्थी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

घर-घर बांटे तिरंगे
मिरहची। नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार को घर-घर संपर्क कर लोगों को तिरंगा का वितरण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय ने बताया कि तीन हजार तिरंगा झंडों की व्यवस्था की गई है जिनका घर-घर संपर्क कर वितरण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें