फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सिरसा टीप्पू में पंचायत भवन पर लटका मिला ताला, भड़के डीपीआरओ

Mon, 18 May 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकासखंड मारहरा के सिरसा टीप्पू पंचायत स्तर की लापरवाही रविवार को तब सामने आई जब प्रभारी डीपीआरओ राजकुमार मौर्य मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। पंचायत भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ा हुआ मिला। पुस्तकालय में गंदगी व किताबें कंप्यूटर गायब मिलने पर नाराजगी जताते हुए पंचायत सहायक की सेवा की संतुति काे कहा वहीं सचिव पर निलंबल की कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जब पंचायत भवन खुलवाया गया तो उसके अंदर अव्यवस्था का आलम साफ दिखाई दिया। पुस्तकालय के कमरे में न तो किताबें मिलीं और न ही कंप्यूटर सहित अन्य सामग्री जो शासन की ओर से पहले ही पंचायत को उपलब्ध कराई जा चुकी थी। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित वीडीओ से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। पंचायत भवन की अंदरूनी स्थिति और अधिक चौंकाने वाली रही। फर्श पर महीनों पुरानी गंदगी जमा थी और कमरों में धूल की मोटी परत नजर आ रही थी। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि भवन की साफ-सफाई लंबे समय से नहीं हुई और न ही किसी प्रकार का रखरखाव किया गया है। निरीक्षण के दौरान बदहाली और उपलब्ध कराई गई सामग्री के गायब होने पर प्रभारी डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने सख्त कदम उठाते हुए पंचायत सहायक संदीप की सेवा समाप्त करने के आदेश प्रधान को दिया है। साथ ही पंचायत सचिव ग्रीश की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसके खिलाफ अनुशासनात्मक व निलंबन की कार्रवाई की बात कही। कहा कि पंचायत भवन ग्रामीण विकास की धुरी है ऐसे में उसकी उपेक्षा गंभीर मामला है। उन्होंने चेताया कि शासन की योजनाओं, सामग्री व सार्वजनिक स्थलों में किसी प्रकार की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें