फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

Mon, 18 May 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएश को समर्थन देते व्यापार मंडल के पदा - फोटो : पुलिस लाइन के ग्राउंड में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेतीं महिला आरक्षी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
एटा। ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से 20 मई को जिलेभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने के आह्वान उद्योग व्यापार मंडल ने पूर्ण समर्थन दिया है। मंडल ने अपने अनुसांगिक संगठन कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आवाज को मजबूत करते हुए सभी दवा विक्रेताओं से एकजुट होकर इस आंदोलन में सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी अरविंद सिंह, हृदय प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र वार्ष्णेय, अमित जैन, राजीव जैन और रजनीकांत शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री अनियंत्रित होती जा रही है जिससे नियमों के उल्लंघन व गलत दवाओं के वितरण की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस विषय पर गंभीर चिंताएं उठाई जा रही हैं इसके बावजूद समाधान न निकलने पर अब आंदोलन का मार्ग अपनाना पड़ रहा है। एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि दवा विक्रेताओं का यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और जनता से भी इस निर्णय में सहयोग की अपील की गई है। कहा कि आपातकालीन सेवाओं के तहत आने वाली आवश्यक दवाएं और अस्पतालों की आपूर्ति जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें