फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन दिन से घर में मौजूद सर्प के जोड़े से परिवार में दहशत

Mon, 01 Sep 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव फरीदपुर में निहाल सिंह के घर में सर्प का जोड़ा। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव फरीदपुर में एक घर में सर्प के जोड़े को तीन दिन से लगातार देखे जाने से परिवार दहशत में है। परिजन नाग-नागिन का जोड़ा बता रहे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन एक ही सर्प मिला जिसे उसने नहीं पकड़ा।
विज्ञापन


सर्प के जोड़े के न पकड़े जाने पर गांव के लोग वन विभाग की टीम पर सवाल भी उठा रहे हैं। गृहस्वामी निहाल सिंह ने बताया कि तीन दिन से उनके घर में सर्प का जोड़ा घूम रहा है। कभी कमरे में छिप जाता है तो कभी आंगन में घूमता दिखाई देता है। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं।

वन विभाग के उप निरीक्षक शिवनाथ सिंह ने बताया कि रविवार को टीम गांव फरीदपुर गई थी। उस समय एक सर्प मिला जबकि ग्रामीणों के अनुसार वहां दो सर्प हैं। जोड़ा न होने पर उनको नहीं पकड़ा गया। ग्रामीणों को कहा गया है जोड़ा दिखने पर सूचना देते ही टीम पहुंच जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें