एटा। 75 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मलावन क्षेत्र के गांव मुबारकपुर छछैना निवासी धर्मेंद्र ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर पिटाई का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है।
धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि बकाया 75 रुपये मांगने पर तीन युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। बताया कि आरोपी खंभे से घरों के बिजली कनेक्शन काट देता हैं। लाइनमैन को बुलाकर सही कराने के नाम पर लोगों से चंदे के नाम पर ज्यादा रुपये लेकर बचे हुए रुपयों से शराब पीता हैं।
उन्होंने बताया कि गांव में खंभों पर लगी लाइट खराब होने पर आपस में चंदा कर सही कराने के लिए लाइनमैन को बुलाया था। लाइनमैन ने 300 रुपये मांगे। हम लोगों ने चंदा सीधे लाइनमैन को रुपये देने की बात कही। आरोपी से भी उसके हिस्से के 75 रुपये मांगे तो वह देने को राजी नहीं हुआ। इससे नाराज होकर उसने अपने दो साथियों संग गालीगलौज की और पिटाई कर दी। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।