फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार का प्रकोप नहीं हो रहा कम, तोड़ रहा बदन

Mon, 04 Nov 2024 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुखार का प्रकोप फैले हुए दो माह से अधिक का समय हो गया है। यह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जांच में डेंगू व मलेरिया भी निकल रहा है। बुखार ऐसा आ रहा है कि लोगों को स्वस्थ होने में एक सप्ताह का समय लग रहा है। साथ ही बुखार से बदन भी टूट रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी धनतेरस के बाद से सोमवार को पूरे समय चली। कॉलेज में 2159 मरीजों के नए पर्चा बने। मरीजों की सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में देखने को मिली। यहां सुबह से ही चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगी हुई थी। दो कक्षों में 5 चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। डॉ. कौस्तुभ राज सिंह ने बताया कि बुखार के पीड़ित बड़ी संख्या में आ रहे हैं। बुखार से स्वस्थ होने में लोगों को एक सप्ताह का समय लग रहा है। ऐसे में दर्द भी पूरे बदन में बुखार पीड़ितों को होता है।
उन्होंने बताया शनिवार को वार्ड में 700 के लगभग मरीज पहुंचे। इनमें से 320 बुखार के पीड़ित रहे। इसके अलावा खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज रहे। शनिवार को वार्ड में भर्ती रामवेटी ने बताया 2 दिन से बुखार आ रहा है। बुखार से कम दर्द से ज्यादा दिक्कत हो रही है। ऐंठन की पैरों में रहती है। इसी वार्ड में भर्ती सुमित्रा ने बताया रविवार से बुखार आया है। यहां दिखाने आए भर्ती होने को कहा गया। दर्द बहुत हो रहा है। पुरुष वार्ड में भर्ती रामखिलाड़ी ने बताया कि बुखार से बदन में बहुत दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें