फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेमी युगल की मौत के मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 04 Sep 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला पाती में 24 जून को प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके हुए मिले थे। दो दिन पहले लड़की पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब लड़के के पिता ने लड़की पक्ष के 4 अज्ञात लोगों समेत 8 के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नगला पाती निवासी देवेंद्र ने बताया कि बेटा आकाश (18) का घर के सामने रहने वाली करिश्मा (18) के साथ लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। दो बार यह लोग यहां से भाग भी गए थे। बाद में समझाने पर घर लौट आए थे। 24 जून को गांव के बाहर नीम के पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे से दोनों के शव लटके मिले थे। देवेंद्र ने जयप्रकाश उर्फ वेद प्रकाश सहित 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि इन लोगों ने ही दोनों बच्चों की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया।

देवेंद्र ने आरोप लगाया है कि थाना पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद एसएसपी कार्यालय के लिए प्रार्थना पत्र डाक के जरिए भेजा। वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। तब कहीं जाकर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें