फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ननिहाल में रह रहे 5 वर्षीय बालक से किशोर ने किया कुकर्म

Wed, 04 Sep 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला के एक गांव में बुधवार को एक किशोर ने 5 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल बालक रोता हुआ घर पहुंचा ओर अपने परिजन को जानकारी दी। परिजन उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बालक के पिता ने बताया कि वह मूल रूप से मलावन थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं। बागवाला थाना क्षेत्र में ससुराल में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। बुधवार को दोपहर के समय उनका 5 वर्षीय बालक रोते हुए आया। वह घायल अवस्था में था और उसके मलद्वार से रक्त बह रहा था। यह देखकर हम चिंतित हो गए।
बेटे ने रोते हुए बताया कि गांव का ही एक किशोर उसको बहला-फुसलाकर अपने घर के कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। हम घायल बालक को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि घायल बालक का मेडिकल कराया गया है। मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें