फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर जोर

Sat, 05 Dec 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। पार्टी पर लोगों का विश्वास कायम है। अब जरूरत है संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी को मिशन 2017 के लिए मजबूती से काम करने की। इस लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ संगठन के हित में कार्य करे। उन्होंने कहा जनपद की कि तीनों विधानसभा पर पार्टी का जीत का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी को मिलकर साकार करना है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पार्टी के कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस पर सपा की मासिक बैठक के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में ब्लाक प्रमुख के आवेदनों पर भी विचार किया गया। ब्लाक सोरों से एक, ब्लाक गंजडुडवारा से पांच, ब्लाक पटियाली से तीन, ब्लाक अमांपुर से एक, ब्लाक सहावर से तीन, ब्लाक सिढ़पुरा से एक आवेदन प्राप्त हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी ताकत बन कर उभरी है। उन्होंने कहा कि संगठन का अगला लक्ष्य जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर जीत हासिल कराना है। जिला महामंत्री चौधरी कौशर हमीद ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है।

जिले का पूरा संगठन एक जुटता के साथ पार्टी जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी ने जो सफलता प्राप्त की है वो इस बात का प्रमाण है कि 2017 के विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है। किसान नेता कैप्टन राज गुप्ता ने कहा कि नगरिया न्यौली शुगर फैक्ट्री में गन्ना किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ तो सपा किसानों की लड़ाई के लिए प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


बैठक में प्रधानाचार्य गंगा राम सिंह यादव, वरिष्ठ नेता अजंट सिंह यादव, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष डा. मोहम्मद फारुख, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शाहरुख राज, विधान सभा अध्यक्ष पटियाली रामनरेश, विधान सभा अध्यक्ष कासगंज डा. महाराज सिंह, वरिष्ठ सपा नेता ब्रज गोपाल यादव आदि ने भी संबोधित किया। जिला कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह यादव, सतेंद्र सिंह आर्य, ब्रज नंदन गुप्ता, सत्य प्रकाश यादव, सूरजपाल सिंह, डा. मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, नत्थू सिंह प्रधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें