फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परिचालक ने जेवर और नकदी से भरा बैग यात्री को लौटाया

Thu, 19 Feb 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में रोडवेज बस के परिचालक यात्री का बहुमूल्य सामान सहित बैग लौटाते हुए। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
अलीगंज। रोडवेज के एक परिचालक अनुज कुमार ने जेवरात और नकदी से भरे बैग को यात्री को वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया है। बैग में सोने के जेवरात और नकदी सुरक्षित देख यात्री भावुक हो गया।
विज्ञापन

अनुज कुमार रोडवेज में परिचालक हैं, बुधवार की शाम बस लेकर एटा से अलीगंज गए। धरौली गांव पर एक यात्री को उतरना था, वह जल्दबाजी में सीट पर रखा अपना बैग भूल गया। अलीगंज स्टैंड पहुंचने पर अनुज को बस चेक करने पर एक सीट पर बैग मिला। इसमें बहुमूल्य सामान देख बैग को अपने पास सुरक्षित रख लिया।
इधर घर पहुंचने पर यात्री को बैग का ध्यान आने पर वह घबराहट में उसकी तलाश में अलीगंज पहुंचा। परिचालक से संपर्क होने पर पुष्टि करते हुए बैग यात्री को सौंप दिया। बैग में रखा सामान सुरक्षित देख यात्री भावुक होकर परिचालक का आभार व्यक्त करने लगा। इस पर परिचालक ने कहा सुरक्षित यात्रा कराना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें