फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के नामांकन में विरोध, सपा के दो पक्ष भिड़े

Tue, 13 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज जिले के पटियाली में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक पटियाली की शाखा प्रतिनिधि के लिए आगामी 20 जनवरी को होने वाले प्रतिनिधि चुनाव के नामांकन के समय सपा के दो गुट आमने सामने आ गए। एक गुट ने पटियाली की विधायक पर प्रशासन की मदद से चुनाव में व्यवधान डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




शाखा प्रतिनिधि के लिए सोमवार को नामांकन होना था जिसे लेकर ग्राम विकास बैंक की शाखा पटियाली पर बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात किया किया। सुबह करीब 11 बजे सपा के रमेश यादव ने करनपुर से नामांकन पत्र खरीदा जैसे ही दूसरे गुट के सपा नेता राजपाल यादव नामांकन पत्र खरीदने गए तो वहां पर तैनात गंजडुंडवारा के थानाध्यक्ष ने उन्हें रोक दिया। इसी बात पर राजपाल यादव के समर्थक भड़क गए। सपा नेत्री ब्लाक प्रमुख अशर्फ ीदेवी यादव के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर बैंक परिसर को घेर लिया। सूचना पर आए एसडीएम प्रेमनाथ, सीओ अमृतलाल, तहसीलदार मनोज कुमार के समझाने पर भीड़ शांत हुई।


 राजपाल यादव और नरेश को नामांकन पत्र दे दिए गए। इसके बाद नामांकन भरने वालों की सूची चस्पा करने को लेकर फि र से विवाद हो गया। करीब ढाई बजे जब सूची चस्पा हुई तब जाकर विवाद शांत हुआ। इस दौरान रमेश सिंह, राजपाल और नरेश ने अपने-अपने नामांकन चुनाव अधिकारी डीडीओ एमएल राम के समक्ष दाखिल हुए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इससे पहले 25 नबंवर 2013 को भी चुनाव प्रशासन के दबाव में स्थगित करने का आरोप ब्लाक प्रमुख अशर्फ ी देवी ने लगाया।
विज्ञापन




देर से आए आरओ
शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के आरओ डीडीओ एमएल राम नामांकन पत्रों के दाखिल होने से मात्र 15 मिनट पहले पहुंचे जबकि उन्हें सुबह 11 बजे से पहले ही पहुंच जाना था। इसके बाद वो नामांकन करने वालों की सूची बिना चस्पा किए ही जाने लगे, जिससे वहां विवाद हो गया। राजपाल यादव और उनके समर्थक गाड़ी के आगे लेट गए। तब कहीं जाकर सूची चस्पा हो सकी।


प्रशासन नजर आया लाचार
शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के नामांकन के समय जब कई बार स्थिति बेकाबू हो गई। वहां मौजूद अधिकारी एक कोने में तमाशबीन की तरह खड़े रहे। इसका मुख्य कारण कि नामांकन करने वाले तीनों प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें