फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने किए नामांकन

Tue, 17 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रथम चरण में होने जा रहे ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को विकास खंड कार्यालयों पर दिन भर कतार लगी रहीं। हालात यह रहे कि शाम को भी लंबी लाइन लगने की वजह से नामांकन प्रक्रिया देर शाम तक चली।
विज्ञापन

बुधवार-गुरुवार को नामांकन पत्रों की विकास खंड कार्यालय पर जांच की जाएगी। नामांकन के अंतिम दिन ब्लॉकों पर प्रत्याशियों की कतार लगी रहीं। उम्मीदवारों के साथ आए सैकड़ों समर्थकों की भीड़ भी विकास खंड कार्यालय के बाहर जमा रही। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यालय के अंदर सिर्फ प्रत्याशियों के प्रस्तावकों को जाने दिया गया, समर्थकों को पुलिस की ओर से निर्धारित सीमा से बाहर रोक दिया गया। इसके चलते दोनों नगरों में दिन भर भीड़ रही। विकास खंड कार्यालयों में नामांकन के लिए न्याय पंचायत के हिसाब से काउंटर बनाए गए थे। ब्लॉक अलीगंज में 93 ग्राम प्रधान और 1300 ग्राम पंचायत सदस्य और जैथरा में 67 ग्राम प्रधान व 867 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें