फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिना अनुमति के दुकान की छत पर निर्माण कराने पर पालिका ने दिया नोटिस

Wed, 18 Mar 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर की कटरा चुंगी स्थित नगर पालिका की एक दुकान की छत पर हो रहे निर्माण की शिकायत पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्य को रुकवाते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में दुकान की छत पर कराए गए अवैध निर्माण को तत्काल हटाने को कहा गया है। साथ ही न हटाने पर बुल्डोजर से ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई है। इस कार्रवाई से पालिका के दुकानदारों में हलचल पैदा हो गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका के सभासदों ने अधिशासी प्रद्युम्न सिंह से की शिकायत में बताया कि कटरा चुंगी पर पालिका की कई दुकानें हैं, जो 99 वर्ष के पट्टे पर दुकानदारों को किराए पर रोजगार करने को दी गई हैं। इनमें एक दुकानदार पालिका की बिना अनुमति के दुकान की छत पर निर्माण करा रहा है, जोकि अवैध है। क्योंकि आवंटित दुकान पर किसी प्रकार का निर्माण कराना अवैध है। सभासदों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने कटरा चुंगी पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवाते हुए दुकान स्वामी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में दुकान की छत पर कराए अवैध निर्माण को तत्काल हटाने की चेतावनी दी है, न हटाने पर बुल्डोजर से ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी है। सभासदों की सामूहिक शिकायत पर हुई कार्रवाई से पालिका की दुकानों में रोजगार कर रहे दुकानदारों सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें