फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को विधायक ने किया पुरस्कृत

Fri, 03 Oct 2025 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव कल्यानपुर के रानी अवंतीबाई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 28 सितंबर को हुई थी। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने सीनियर एवं जूनियर ग्रुप के पांच-पांच बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर रहे इंटरमीडिएट के छात्र शिवम को रेंजर साइकिल, द्वितीय रहे कक्षा नौ के छात्र वृषभान को पंखा एवं प्रेस, तृतीय रहे हाईस्कूल के छात्र योगेश को घड़ी, चतुर्थ रहे हाईस्कूल के छात्र विकास को टिफिन, पंचम रहे हाईस्कूल के छात्र नीलेश को दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
जूनियर ग्रुप में प्रथम रही कक्षा आठ की छात्रा नव्या को रेंजर साइकिल, द्वितीय रहे कक्षा आठ के छात्र अंशू को पंखा एवं प्रेस, तृतीय रहे कक्षा आठ के छात्र हिमांशू को घड़ी, चतुर्थ रहे कक्षा आठ के छात्र प्रशांत को टिफिन, पंचम रही कक्षा सात की छात्रा रसिका को दीवार घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार के साथ ही विजयी सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. लोकेंद सिंह, ब्लाॅक प्रमुख रवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाल सिंह बंटी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या साधना, दर्शन बाबू, सत्यशील, मोहित कुमार, मानवेंद्र सिंह, हर्ष लोधी, श्रीनिवास, पटवारी लाल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें