अलीगंज रोड स्थित राघव रीजेंसी पर कवि सम्मेलन के दौरान व्यापारियों को सम्मानित करते एमएलसी मानव
एटा। राष्ट्रीय जागरूक जन समिति की ओर से स्थापना दिवस व प्रथम महामंत्री स्वर्गीय राघवेंद्र कुमार एडवोकेट की 56वीं जयंती पर राघव रीजेंसी में बुधवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व बाबू विजितेंद्र कुमार स्मृति उद्योग एवं व्यापार रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह सहित विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्त मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया। अतिथियों ने समिति के संस्थापक स्वर्गीय विजितेंद्र कुमार गुप्त एडवोकेट को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों पदम अलबेला राज किशोर शर्मा राज, लटूरी लठ्ठ, विष्णु उपाध्याय, उन्नति भारद्वाज, राजेश जैन,राकेश शम्स, डॉ. प्रशांत देव मिश्र, डॉ. शशि भूषण शर्मा चेतन व राज कुमार भरत ने ओज, श्रगार, हास्य आदि रशों की कविताएं ने ओज, श्रृंगार, हास्य व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह के दौरान एटा व कासगंज जिले के व्यापारियों और उद्योगपतियों को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन व उद्यमशीलता के लिए व्यापार रत्न एवं उद्योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश भदौरिया, राजकुमार भरत व कवि लटूरी लठ्ठ ने किया। बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, व्यापारी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान व सहभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।