फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लेखपाल के समर्थकों ने खाद्य-बीज दुकानदार को पीटा

Thu, 11 Jun 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। शिकायत पर लेखपाल पर कार्रवाई होने पर उसके समर्थकों ने बृहस्पतिवार को खाद्य-बीज दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकानदार ने आरोप लगाया कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए गुल्लक में रखे 16 हजार रुपये ले गए। पीड़ित दुकानदार मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

खाद्य-बीज दुकानदार यशपाल राजपूत ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र के गांव बढ़नपुर का निवासी है। जिसकी नगर के तोप चौराहे पर खाद्य-बीज की दुकान है। उसके गांव पर तैनात लेखपाल अमित जैसवाल से कुछ दिन पहले खेत का अंश सही कराने को संपर्क किया था। खेत का अंश सही करने को लेखपाल के चार हजार रुपये मांगे जाने पर उसने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। उसकी शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को वहां से हटा दिया। कार्रवाई से गुस्साए लेखपाल के समर्थकों ने दुकान पर आकर उसकी पिटाई करते हुए उसका लाइसेंस फाड़ दिया। दुकानदार ने लेखपाल के समर्थकों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें