एटा। अलीगंज थाने में जिला विद्यालय निरीक्षक ने गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। अवैध रूप से आर्थिक लाभ लेने और वित्तीय हानि पहुंचाने के मामले में कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज प्रबंधक रामगोपाल के खिलाफ आर्थिक लाभ और वित्तीय धन हानि पहुंचाने को लेकर थाना अलीगंज में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधक द्वारा आर्थिक लाभ के चलते विद्यालयों के छह कमरों को तुड़वा दिया गया।
इनमें तीन कमरे ऊपर और तीन धरातल पर बने हुए थे। कमरों की जगहों पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। जिससे वित्तीय हानि हुई है। इस मामले में कोतवाली अलीगंज में तहरीर दे दी गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच की जाएगी।