कासगंज पूर्णिमा का मुख्य स्नान पर्व आज खबर से संबंधित फोटो सोरोंजी की हरि की पौड़ी में स्नान करते
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी(कासगंज)। मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि शनिवार को सूर्योदय के साथ प्रारंभ हुई जो रविवार तक रहेगी। वैसे तो शनिवार को भी गंगास्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। व्रत की पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही, लेकिन रविवार को स्नान पर्व होने से तीर्थनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।
मान्यता है कि इस तिथि को चंद्रमा संपूर्ण होता है। सूर्य और चंद्रमा सम सप्तक होते हैं। इस दिन जल और वातावरण में विशेष ऊर्जा आ जाती है। चंद्रमा पूर्णिमा तिथि पर पृथ्वी और जल तत्व को पूर्ण रूप से प्रभावित करता है। इस दिन दान, स्नान और ध्यान विशेष फलदायी माना गया है। इसी मान्यता के चलते रविवार को पूर्णिमा पर सोरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
हांलाकि शनिवार से ही पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो गई, लेकिन पूर्ण तिथि व्रत की तिथि थी। इसलिए लोगों ने व्रत रखा। रविवार को आंशिक समय में सुबह 10 बजे तक पूर्णिमा तिथि गंगास्नान के लिए बेहद फलदायी बताई गई है, इसलिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को अधिक रहेगी। प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मार्गशीर्ष मेला परिसर से लेकर हरि की पौड़ी घाट तक पुलिस पीएसी बल का कड़ा पहरा रहेगा।