कुतुकपुर स्थित श्री गणेश आवासीय इंटर कालेज जनपदीय छात्र प्रतिभा सृजन समारोह के दूसरे दिन मेंहदी , सामूहिक गीत , चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। समारोह की अध्यक्षता जिला विकास प्रबंधक नावार्ड धर्मवीर सिंह , मुख्य अतिथि डीएस वर्मा रहे।
कालेज में सबसे पहले सामूहिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों के गाने पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। साथ ही तालियां भी बजाई। बाद में कई तस्वीर बनाई ,जिस देख उपस्थित अतिथि ने बच्चों की पीठ थपथपाई। इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाई। जिस पर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान कालेज के अलावा पीआरएस स्कूल , राजमाल इंटर कालेज ,सत्यवीर सिंह वर्मा इंटर कालेज ,एसबी पब्लिक स्कूल ,श्रीस्वामी आत्मानंद इंटर कालेज ,डा.साक्षी महाराज स्कूल ,श्री स्वामी अखण्डानंद पब्लिक स्कूल ,मॉ शारदे इंटर कालेज सहित 11 स्कूलों के बच्चाें ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य भगवान सिंह , लाखन सिंह,मानपाल सिंह , पवन कुमार ,डालचंद्र वर्मा , गेंदालाल वर्मा आदि मौजूद रहे।