महाअभिभावक संघ के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने नगर सोरों गेट पर नो एंट्री बोर्ड का लोकार्पण किया। यातायात पुलिस और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को नो एंट्री व्यवस्था का कढ़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
एसपी हिंमाशु कुमार ने कहा कि कोई भी व्यवस्था जन सहयोग के बिना नहीं चल सकती। इसलिए प्रमुख बाजारों में लोगों को सुलभ यातायात के लिए महाअभिभावक संघ के सहयोग से नो एंट्री बोर्ड लगाकर नो एंट्री को प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। इसके लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को कड़ाई से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों से अपील कि वह प्रमुख बाजारों में अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सामान को रखकर अतिक्रमण न करें। महाअभिभावक संघ के संयोजक अमित पल्तानी, सहसंयोजक अश्वनी चतुर्वेदी ने कहा कि नगर में शीघ्र ही यातायात पुलिस के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाएगा। संघ के वरिष्ठ सदस्य दीपक गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, बबलू गुप्ता, हाजी तनवीर मदनी, कोतवाली प्रभारी पदम सिंह, यातायात प्रभारी दिनेश यादव, नदरई गेट चौकी प्रभारी देशराज सिंह, ममता गुप्ता, मंदीप चंडौक, शिवेश सिंह, विशाल शर्मा, अभिषेक यादव गौरी, सौरभ यादव, गौरव यादव, अशोक गौड़, राहुल माहेश्वरी, मुकेश दास आदि मौजूद रहे।