फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पावर लिफ्टिंग में अमित को मिला रजत पदक

Thu, 04 Feb 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर नगरिया निवासी अमित मौर्य ने नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर जिले का नाम रोशन किया।  
विज्ञापन

अमित के पिता उपदेश मौर्य पेशे से किसान हैं। 10 बीघा खेती में ही वह अपने परिवार का गुजारा करते हैं। अमित को जब जिले में पावर लिफ्टिंग के लिए अभ्यास करने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने बाहर निकलने का मन बनाया। लखनऊ में रहकर उन्होंने पावर लिफ्टिंग का अभ्यास किया। केएपीजी कॉलेज में कोच प्रवीन जादौन के निर्देशन में उन्होंने प्रारंभिक तैयारी की। उसके बाद मंडल स्तर खेलकर कई प्रदेश स्तरीय खेलों में सहभागिता की। यहां से चयन होने के बाद 27 जनवरी को तमिलनाडू पावरलिफ्टिंग चैपिंयनशिप की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 120 किलोग्राम वजन वर्ग में 35 खिलाड़ियों को मात देते हुए पावर लिफ्टिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक पाकर जिले का नाम रोशन किया। अमित का कहना है कि उनका सपना अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें