फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एमसीए, बीटेक उत्तीर्ण युवाओं के लिए भी आरक्षी की नौकरी बड़ी

Sun, 25 Aug 2024 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुलिस भर्ती परीक्षा का रविवार को तीसरा दिन था। जिले में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद सहित दूसरे प्रांतों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। इनमें एमसीए, बीटेक, बीएड जैसे कोर्स कर चुके युवा भी हैं। निजी संस्थानों में कुछ नौकरी भी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस भर्ती आरक्षी इनके लिए बड़ी नौकरी है। दरअसल, सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने को वो मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोई अभ्यर्थी एमफार्मा कर नौकरी कर रहा है तो कोई बीएड कर टीईटी पास कर चुका है। ऐसे लोगों ने बताया कि मन में पुलिस की वर्दी पहनने की तमन्ना है। आगरा से आए राजीव ने बताया कि बीटेक कर लिया है। एक कपंनी में नौकरी कर रहे है, लेकिन परिजन कहते है सरकारी नौकरी की बात ही अलग है। तैयारी कर रहे हैं मिल जाए कैसे भी। मथुरा से आए अंकित ने बताया पहले आईटीआई की, बाद में पॉलीटेक्निक। लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई। पुलिस परीक्षा देने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें