फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 5521 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, फिरोजाबाद का एक सॉल्वर गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुलिस भर्ती की तीसरे दिन दोनों पालियों में कुल 5521 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2063 अनुपस्थित रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज से फिरोजाबाद का एक सॉल्वर गिरफ्तार किया गया। पारदर्शिता के लिहाज से केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों की हेयर पिन निकलवाई गईं। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के जूते गेट पर ही उतरवाए गए। इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि दूसरी पाली में सर्वोदय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए अशोक कुमार निवासी गांव बिजौली थाना खैरगढ़ जिला फिरोजाबाद को पकड़ा गया। वह अपने छोटे भाई भानुप्रताप के स्थान पर परीक्षा देने आया था। प्रवेश पत्र आदि जाली था। बायोमीट्रिक की दौरान उसके चेहरे का डाटा सर्वर पर नहीं मिला तो पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि अशोक कृषि कार्य करता है। पूछताछ की जा रही है।
पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर हुई। मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, आगरा सहित अन्य जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए थे। प्रवेश के समय केंद्रों पर चेकिंग के दौरान हेयर पिन, क्लेचर आदि निकलवा दिए गए। अभ्यर्थियों के प्रवेश के बाद गेट को बंद कर दिया गया। केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां व्यवस्थाओं को लेकर पहुंचती रहीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को लेकर पहुंचे। पहली पाली में पंजीकृत 3792 अभ्यर्थियों में से 2753 ने परीक्षा दी, 1039 रहे। शाम की पाली में 3 बजे से परीक्षा थी। 3792 में से 2768 अभ्यर्थियों ने ने परीक्षा दी और 1024 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें