फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जाम ने बढ़ाई परेशानी, बाईपास से हो रही बसों की रवानी

Fri, 17 Oct 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मंडी पर जाम में फंसी दो रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
एटा। मंडी समिति में धान की आवक के कारण शहर के अंदर जीटी रोड पर जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में रूट डायवर्जन के चलते रोडवेज बसों सहित अन्य वाहनों को बाईपास हो कर गुजारा जा रहा है। इसके चलते क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं दिवाली के मद्देनजर सभी रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहार के लिए लोग कार्यस्थल से घर लौट रहे हैं। इसके लिए निजी वाहनों या बसों से आवागमन कर रहे हैं। दिन के समय अधिकांश बसों को शहर के बाहर से होकर गुजरना पड़ रहा है। कारण यह है कि गल्ला मंडी में धान की आवक के चलते सुबह होेते ही जीटी रोड पर मानपुर से गोशाला तक और अलीगंज मार्ग पर कुसाड़ी से शीतलपुर तक जाम लग जाता है। रूट डायवर्जन के कारण रोडवेज बसें बाईपास होकर गुजरती हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डिपो की हर बस शहर के अंदर से ही होकर जाती है। बाहरी डिपो की बसें जाम के कारण बाईपास से कासगंज मार्ग होकर स्टैंड तक आती हैं। फिर भी अगर यात्रियों को कोई दिक्कत है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें