फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नशे की हालत में जयपुर में मिला लापता गल्ला व्यापारी

Fri, 17 Oct 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कासगंज से लापता हुआ कस्बे का गल्ला व्यापारी जयपुर में नशे की हालत में मिला है। जयपुर पुलिस की सूचना पर परिजन गल्ला व्यापारी को लेेने के लिए रवाना हो गए हैं। व्यापारी के बुधवार को कासगंज से लापता होने पर परिजन परेशान थे।
विज्ञापन


दुर्गा गल्ला भंडार के मालिक नरेंद्र यादव बुधवार शाम करीब चार बजे पेमेंट लेने के लिए बाइक से कासगंज गए थे। मोबाइल फोन की बैटरी डाउन होने पर वह फोन घर पर ही छोड़ गए। देर रात तक वापस न आने पर परेशान परिजन ने उनकी तलाश में कासगंज के व्यापारियों एवं शुभचिंतकों से संपर्क किया। कोई सुराग न लगने पर इसकी सूचना कासगंज पुलिस को दी गई। तलाश करने पर पुलिस को नरेंद्र की बाइक काली नदी पुल के पास कचरे के ढेर के पास पड़ी मिली। इसके बाद परिजन अनहोनी की आशंका पर बेचैन हो उठे। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार की महिलाओं का बुरा हाल था। सभी की आंखों से आंसू बह रहे थे। अचानक जयपुर पुलिस की कॉल आने पर नरेंद्र के मिलने की सूचना पर परिजन अवाक रह गए। जयपुर पुलिस ने बताया नरेंद्र नशे की हालत में मिला है। सूचना मिलते ही परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए। नरेंद्र जयपुर कैसे पहुंचा? अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें