एटा। जैथरा क्षेत्र में मायके में आकर पति ने पत्नी को गालियां देते हुए झगड़ा किया। तमंचा लेकर पत्नी को मारने का प्रयास किया। इस पर पत्नी और साले ने युवक को पकड़ लिया और तमंचा छीनकर उसे व तमंचे को पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव बड़ी जरारी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी बहन संगीता घर पर आई हुई है। किसी बात को लेकर बहनोई प्रेम शंकर से विवाद हो गया तो वह 2 अक्तूबर को घर पर आ गया। यहां आकर बहन के साथ वाद-विवाद करने लगा और पीटना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से बहन के ऊपर तमंचा तान दिया। यह देखकर मैंने अपनी बहन के साथ मिलकर बहनोई के हाथ से तमंचा छीन लिया और 112 नंबर पर फोन कर दिया। इसके बाद संगीता अपने पति प्रेम शंकर और उससे छीने हुए तमंचे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संवाद