फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्यकर्ताओं को बताया गया भाजपा का इतिहास

Wed, 25 Mar 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पिलुआ में भाजपा के प्र​शिक्षण वर्ग में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान का स्वागत करते भ
विज्ञापन
निधौलीकलां। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने पिलुआ के श्रीकृष्णा फार्महाउस में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को न्याय दिलाने में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के जनहित में कार्य कर रही हैं। इससे पहले की सरकार में चेहरा देखकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता था।
जिले में आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का जिले की सीमा पर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड, संतोष चौहान, अखिलेश यादव, धीरेंद्र चौहान, अखिलेश राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें